यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हां, मैं माधुरी को करना चाहता था किस'
नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि सांवरिया का पहला क्रश कौन है? रणबीर किसकी मदहोश आंखों के कायल हैं? ...और पढ़ें

नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि सांवरिया का पहला क्रश कौन है? रणबीर किसकी मदहोश आंखों के कायल हैं? किसको किस करने के लिए बेताब हैं? जी हां हम बात कर रहे हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की। जिनके साथ थिरकने और उन्हें किस करने के लिए रणबीर कब से बेचैन थे। रणबीर की अगली फिल्म 'ये जवानी दीवानी' में उन्हें ये मौका मिल ही गया। सिर्फ डांस नहीं बल्कि किस करने का भी मौका मिला। रणबीर ने आज कानपुर में खुद ये बात स्वीकार की कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी को कहकर 'घाघरा' गाने में माधुरी को किस करने का सीन डालने को कहा था।
रणबीर ने कहा कि उनकी दिली तमन्ना थीं कि वे माधुरी के गालों पर किस करें। उनकी ये इच्छा उनके निर्देशक ने पूरी कर दी। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी दीक्षित के साथ रणबीर का आइटम नंबर है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर