विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शर्मिला नहीं हूं, पहली फिल्म में ही टॉवल गिरा दिया था'

By Edited By:
Published: Sat, 18 May 2013 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2013 04:21 PM (IST)

जागरण संवाददाता, कानपुर। फिल्म ये जवानी है दीवानी के 'बनी' यानि अभिनेता रणबीर कपूर की चाहत कानपुर घूमने की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कानपुर। फिल्म ये जवानी है दीवानी के 'बनी' यानि अभिनेता रणबीर कपूर की चाहत कानपुर घूमने की है। वह कहते हैं कि कानपुर के बारे में काफी सुना है। रणबीर शनिवार को फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन के लिए शहर आये थे।

शर्मीले स्वभाव को लेकर किये गये सवाल पर रणबीर बोले, मां बचपन में कहती थी कि कैसे एक्टिंग करोगे, जब इतना शर्माते हो लेकिन पहली ही फिल्म सांवरिया में अभिनय के दौरान टॉवेल गिरा दिया, अब कैसे बताऊं कि शर्मीला नहीं रहा।

दैनिक जागरण में वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कानपुर, केरल, न्यूयार्क, अफ्रीका और केन्या पसंदीदा जगह हैं और वह इन्हें बहुत अच्छे से घूमना चाहते हैं, करीब से जानना चाहते हैं। फिल्म के बारे में बताया कि उनका किरदार बनी नामक युवक का है जो पूरी दुनिया घूमना चाहता है, इसके लिए सबको भूल जाता है। ऐसे में उसकी मुलाकात नैना तलवार से होती है। इस फिल्म में भरपूर मनोरंजन है। फिल्म में होली गीत पर उन्होंने बताया कि छह साल से होली नहीं खेली थी लेकिन इस गीत में होली की सारी ख्वाहिशें पूरी कर लीं।

अब युवाओं पर बन रहीं फिल्में, निर्देशकों ने मुझे चुना

रणबीर ने बताया कि वह खुश किस्मत हैं, अपनी फिल्मों के लिए निर्देशकों ने उन्हें चुना। मैंने फिल्मों में पूरी मेहनत की है और मैंने पहली ही फिल्म से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि वैसे अब ज्यादातर निर्माता युवा अभिनेताओं पर ही फिल्म बना रहे हैं।

आरके स्टूडियो फिर फिल्म बनाएगा, कहानी का इंतजार

पृथ्वीराज कपूर खानदान के सबसे युवा अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि सिनेमा के शताब्दी वर्ष पर 80 साल तक आरके स्टूडियो अहम भूमिका निभायी है। आगे भी निभायेगा। आरके के बैनरतले फिर फिल्म बनाऊंगा, उसका निर्देशन मैं ही करूंगा। कहानी का इंतजार है, कहानी जब दिल से निकलेगी तो फिल्म बनेगी।

पापा पसंदीदा अभिनेता, वीडियो पर फिल्म देखकर बड़ा हुआ

पिता ऋषि कपूर पर उन्होंने कहा कि वह पसंदीदा अभिनेता हैं और महान कलाकार। अब वह अपने अभिनय जीवन में कैरेक्टर किरदार निभा रहे हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा है। और आज भी सीख रहा हूं। मैं और मेरी बहन रात में पापा की फिल्म वीडियो पर देखे बिना खाना नहीं खाते थे।

अच्छा हुआ, मम्मी पर गया

फिटनेस मंत्रा बताकर रणबीर बोले, अच्छा हुआ मम्मी पर गया वरना मैं भी मोटा हो जाता। वैसे मैं रोजाना 40 मिनट जिम करने के बाद फुटबाल खेलता हूं। इससे मोटा नहीं हुआ। वैसे सेट पर शूटिंग के दौरान भी काफी चलता-फिरता हूँ।

बालीवुड के खान तो केयरिंग, कोई जेनरेशन गैप नहीं

सलमान, शाहरूख और आमिर खान से जेनरेशन गैप के सवाल पर रणबीर बोले, बालीवुड के तीनों खान बड़े केयरिंग हैं। उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। उनके साथ जेनरेशन गैप कतई नहीं है।

युवाओं सुनो, जिंदगी में मौका एक बार मिलता

रणबीर ने युवाओं को सफलता का मंत्र देकर कहा कि अब एक्सपोजर काफी बढ़ गया है। एक्टिंग, मेडिकल हर क्षेत्र में बाकायदा प्रशिक्षण लेना होता है। सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत है। मौका जिंदगी में एक बार ही मिलता है, उसका फायदा उठा लो। मैं पृथ्वीराज कपूर खानदान का हूं लेकिन अगर पहली फिल्म ही नहीं चलती तो मैं क्या करता।

पसंदीदा पांच फिल्में

-श्री-420

-कागज के फूल।

-दो बीघा जमीन।

-आनंद।

-लगे रहो मुन्ना भाई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।