विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मॉडल का यौन उत्‍पीड़न, पति गिरफ्तार

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Sat, 21 Feb 2015 10:08 AM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2015 11:57 AM (IST)

बॉलीवुड के एक सहायक निर्देशक पर उनकी पत्‍नी ने यौन उत्‍पीड़न और मारपीट करने का संगीन आरोप लगाया है। वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के एक सहायक निर्देशक पर उनकी पत्नी ने यौन उत्पीड़न और मारपीट करने का संगीन आरोप लगाया है। वह मॉडल होने के साथ ही मिस इंडिया प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। उन्होंने गुरुवार रात वर्सोवा पुलिस से संपर्क कर अपने पति के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

सनी की पिंक बिकिनी का राज

इस जोड़े ने 2007 में शादी की थी और और उसी साल इस सहायक निर्देशक की 36 वर्षीय पत्नी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता के टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी भी हासिल की थी।

शूटिंग के बाद यहां साथ वक्त बिताते हैं रणबीर-दीपिका!

उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उनके पति ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो बड़े-बड़े नेताओं और निर्देशकों का नाम लेकर डराने लगा। शादी के तुरंत बाद उन्होंने एक मॉडल के तौर पर काम करना शुरू कर दिया, लेकिन उनका पति उन्हें पीटने लगा, उन पर शक करने लगा।

दोनों की छह साल की एक बेटी भी है और पीड़िता का आरोप है कि उनका पति बेटी के सामने भी वह उनका यौन उत्पीड़न करता था। वर्सोवा पुलिस थाने के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रवि थेंगले ने भी इस खबर की पुष्टि की और कहा कि आरोपी की पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिफ्तार कर लिया गया है।

मधुर भंडारकर की मां का निधन