विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक-सोनम के गाने धीरे-धीरे को देख चुके हैं 2 करोड़ लोग

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 11 Sep 2015 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2015 03:15 PM (IST)

रितिक रोशन और सोनम कपूर की हाल ही में रिलीज हुई वीडियो 'धीरे-धीरे' को अब तक 20 मिलियन (2 करोड़) ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन और सोनम कपूर की हाल ही में रिलीज हुई वीडियो 'धीरे-धीरे' को अब तक 20 मिलियन (2 करोड़) लोग देख चुके हैं।

सलमान के विवादित शो का तीसरा प्रोमो जारी

ये गाना 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के गाने 'धीरे-धीरे' का रीमेक है, जिसे हनी सिंह ने गाया है।

रितिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा, 'ओए सोनम कपूर आज 20 मिलियन पार हो गए हैं। अब क्या करना है?'

उन्होंने गाने को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'काम के पीछे की भावना सफल होती है। एक पिता के लिए उनके बेटे का प्यार। बहुत बढ़िया भूषण। वाकई 20 मिलियन हो गए हैं?'

इस वीडियो को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार ने अपने पिता गुलशन कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए इसका रीमेक तैयार करवाया।

इस गाने को कोरियोग्राफर अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।

इन 10 वजहों से देखें सूरज-आथिया की 'हीरो'