विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रौशन होगा बिग बॉस का finale, सलमान का साथ देने आ रहे हैं रितिक

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 12:51 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 01:08 PM (IST)

हाल ही में सलमान ने जब काबिल के लिए रितिक को ट्वीट कर विश किया तभी ये साफ हो गया ...और पढ़ें

रौशन होगा बिग बॉस का finale, सलमान का साथ देने आ रहे हैं रितिक
रौशन होगा बिग बॉस का finale, सलमान का साथ देने आ रहे हैं रितिक

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रितिक रोशन इन दिनों अपनी फ़िल्म काबिल के प्रचार में जी जान से जुटे हैं और काबिल की कलेक्शन को बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी कारण बीती बातों को भुला कर रितिक बिग बॉस 10 के ग्रैंड फिनाले में आने वाले हैं।

पहले यह ख़बर आई थी कि रितिक बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन नई खबर यह है कि रितिक मान गए हैं। गौरतलब है कि सलमान और रितिक में फ़िल्म गुजारिश के वक़्त से ही काफी दूरियां आ गयी थीं लेकिन काबिल के रिलीज रितिक ने सारी बातें भुला दी है। खबर है कि ऋतिक फिनाले एपिसोड में घर के सारे प्रतिभागी के साथ मस्ती और डांस करते नजर आएंगे। दरअसल, पहले शो में बद्रीनाथ की दुल्हनियां के हीरो हेरोइन वरुण और आलिया शो आने वाले थे लेकिन लास्ट मोमेंट पर उनका प्लान बदला तो रितिक रोशन से बातचीत हुई और तैयार हो गए।

तस्वीरें : काबिल रितिक को मिली सेल्फी की सलामी

हाल ही में सलमान ने जब काबिल के लिए रितिक को ट्वीट कर विश किया तभी ये साफ हो गया था कि सलमान और रितिक अब पुरानी बातों को लेकर नहीं बैठे हैं। सलमान और रितिक का साथ जमकर धमाल होने की गारंटी तो है।