विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामने आया रितिक का 30 साल पुराना वीडियो, इस अभिनेत्री संग लगाए थे ठुमके

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 18 Dec 2016 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2016 06:08 AM (IST)

फिल्म 'भगवान दादा' से एक वीडियो सामने आया है। 30 साल पुराने इस वीडियो में श्रीदेवी के साथ रितिक रोशन थिरकते नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' जल्द ही रिलीज होने वाली है। कम ही लोग जानते होंगे की रितिक ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी के साथ तो वो फिल्म 'भगवान दादा' में थिरते भी नजर आए। फिल्म से एक वीडियो सामने आया है जोकि 30 साल पुराना है।

9 साल की दित्या बनीं 'सुपर डांसर', जीता लाखों का इनाम

इस खूबसूरत एक्ट्रेस को आज आप पहचान भी नहीं पाएंगे, अब दिखती हैं ऐसी!

इस वीडियो को देखर आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि डांस के प्रति रितिक का लगाव काफी पुराना है। 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में वो डांसिंग क्वीन श्रीदेवी के साथ थिरके थे। गाने के बोल थे- चुग गई चिड़िया जो खेत फिर पछताओगे। इस फिल्म को रितिक के नाना जे ओम प्रकाश ने बनाया था। फिल्म में रितिक के पिता राकेश रोशन और रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। रितिक ने फिल्म में रजनीकांत के बेटे का किरदार निभाया था। इस वक्त रितिक की उम्र 12 साल की थी।

Shocking: 'बिग बॉस' के घर को इस कंटेस्टेंट ने फ़ाइनली कहा अलविदा!

रितिक के फैन्स को बेसब्री से इंतजार है उनकी फिल्म 'काबिल' का जोकि 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। रितिक के साथ फिल्म में यामी गौतम, रोहित रॉय और रौनित रॉय नजर आएंगे।