Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, सोशल मीडिया में हड़कंप

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2016 09:24 AM (IST)

    रितिक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्‍ट कर बताया कि उनका अकाउंट किसी शख्‍स ने हैक कर लिया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। रितिक रोशन का फेसबुक अकांउट कल एक अनजान शख्स ने हैक कर लिया और लाइव स्ट्रीमिंग करने लगा। लाइव स्ट्रीमिंग से तुरंत ढाई हजार लोग जुड़ गए। लेकिन लोग तब हैरान रह गए, जब रितिक की जगह उन्होंने किसी दूसरे शख्स की डीपी रितिक रोशन के अकाउंट पर देखी।

    दरअसल, एक युवा ने रितिक राशन का अकाउंट हैक कर उनकी डीपी की जगह अपनी फोटो लगा दी। इसके बाद वह अपनी कुछ लाइव तस्वीरें शेयर करते लगा। रितिक को लाइव देख उनके लगभग ढाई हजार फैन भी उनसे जुड़ गए। लेकिन ये शख्स रितिक नहीं कोई और था।

    नव्या और आराध्या के लिए अमिताभ बच्चन ने लिखा ये खत

    संभावना जताई जा रही है कि यह शख्स कोई आईटी जीनियस हो सकता है, जिसने रितिक का फेसबुक अकाउंट आसानी से हैक कर लिया। वहीं ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि इस शख्स ने ऐसे ही तुक्का लगाया और अकाउंट खुल गया। हालांकि जल्द ही हैक अकाउंट को रिकवर कर लिया गया। अब सब कुछ ठीक है इसकी जानकारी खुद रितिक रोशन ने दी।

    रितिक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि उनका अकाउंट किसी शख्स ने हैक कर लिया था। लेकिन अब मामला सुलझ गया है। अब फेसबुक पेज मेरे अधिकार में हैं।