Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोधा अकबर ने कराया दो टीवी चैनलों में झगड़ा!

    By rohitEdited By:
    Updated: Thu, 11 Dec 2014 10:12 AM (IST)

    टीवी के जोधा-अकबर यानी रजत टोकस और परिधि शर्मा को चैनल की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दोनों ने एक दूसरे प्रतिद्वंद्वी चैनल पर परफॉर्म किया। रजत और परिधी ने एक अन्य एंटरटेनमेंट चैनल के बॉक्स-क्रिकेट लीग की ओपनिंग सेरेमनी पर डांस परफॉर्मेंस दी थी।

    मुंबई। टीवी के जोधा-अकबर यानी रजत टोकस और परिधि शर्मा को चैनल की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दोनों ने एक दूसरे प्रतिद्वंद्वी चैनल पर परफॉर्म किया। रजत और परिधी ने एक अन्य एंटरटेनमेंट चैनल के बॉक्स-क्रिकेट लीग की ओपनिंग सेरेमनी पर डांस परफॉर्मेंस दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक सूत्र ने बताया, 'एकता जोधा-अकबर की प्रोड्यूसर हैं इसलिए उन्होंने कलाकारों को बॉक्स-क्रिकेट लीग में परफॉर्म कराया। ये भी उन्हीं का प्रोडक्शन है। जब चैनल को इस बारे में पता चला तो वो नाराज हो गए।'

    सूत्र ने कहा, 'लेकिन उनका किरदार राजसी किरदारों पर आधारित नहीं था जिसे वो ऑन-स्क्रीन निभा रहे हैं। तो विवाद का कोई कारण नहीं था।'

    यूनिट के एक मेंबर ने कहा, 'रजत और परिधि ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनका डांस एक्ट इस तरह विवाद खड़ा कर देगा। दिक्कत ये थी कि उन्होंने शो के शाही लिबास में ही परफॉर्म किया था जो चैनल को पसंद नहीं आया। उन्हें चेतावनी दी गई और ऐसा दोबारा नहीं करने के लिए कहा गया है।'

    परिधि ने इस खबर से इंकार करते हुए कहा, 'ये सच नहीं है।' रजत से बात नहीं हो सकी और चैनल के प्रवक्ता ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

    पढ़ेंः कम टीआरपी के चलते बंद होगा ये टीवी सीरियल

    पढ़ेंः शादी के पांच साल अलग होंगे ये दोनों सितारे!