विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बर्थडे बैश' के साथ हनी सिंह की धमाकेदार वापसी

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 19 Feb 2015 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 19 Feb 2015 12:46 PM (IST)

मुंबई। हनी सिंह के प्रशंसकों के लिए अच्‍छी खबर है। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद उनके इस चहेते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हनी सिंह के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद उनके इस चहेते सिंगर की धमाकेदार वापसी हो ही गई। वो भी फिल्म 'दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड' के नए गाने 'बर्थडे बैश' से। इसे अल्फाज ने अपनी आवाज दी है और इसमें दिव्येंदु शर्मा के साथ हनी सिंह अपने यो यो स्टाइल में झूमते नजर आ रहे हैं।

हनी सिंह ने पोस्ट की तस्वीर, सेहत में सुधार

हनी सिंह आखिरी बार पिछले साल अपने गाने 'लव डोज' में नज़र आए थे और तब से वह प्रशंसकों के बीच से गायब थे। दरअसल, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी। 'दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 20 मार्च को रिलीज होगी। इसमें जैकी श्राफ, प्राची शर्मा और इरा दुबे जैसे सितारे भी हैं।

दस दिन में ये धमाका करेंगे यो यो हनी सिंह