यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रितिक रोशन को बुला रहा है हॉलीवुड?
रितिक रोशन की बॉडी और उनका लुक उन्हें हॉलीवुड की ओर खींचता है। कुछ समय पहले से ही ये चर्चा तेज थी कि रितिक रोशन

मुंबई। रितिक रोशन की बॉडी और उनका लुक उन्हें हॉलीवुड की ओर खींचता है। कुछ समय पहले से ही ये चर्चा तेज थी कि रितिक रोशन हॉलीवुड को ओर रुख करेंगे, लेकिन लगता है अब उसका सही वक्त आया है। रितिक रोशन हॉलीवुड में डेब्यू करने की पूरी तैयारी में हैं। बिग बी के बाद अब रितिक रोशन भी हॉलीवुड में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हो रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो रितिक रोशन फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्म के निर्माता रॉब कोहेन की अगली एक्शन फिल्म में काम कर सकते हैं। हाल ही में रॉब ने इंडिया में रितिक रोशन से मुलाकात की। दोनों में काफी देर बातचीत भी हुई। यही नहीं कोहेन ने हाल ही में रोशन फैमिली के साथ डिनर भी किया। बताया जाता है कि इससे पहले भी कोहेन जब इंडिया आए थे तो रितिक से मिल चुके हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही रितिक रोशन कोहने की अगली एक्शन फिल्म में अपना जादू दिखाएंगे।
इससे पहले फिल्म ट्विलाइट की हीरोइन क्रिस्टेन स्टीवर्ट भी रितिक के कृष थ्री के लुक की दीवानी हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें जब भी बेटा होगा, वे चाहती हैं कि उनका बेटे का लुक रितिक रोशन जैसा हो।
