Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान हिट एंड रन केस: 13 साल बाद 'जजमेंट-डे' आज

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Wed, 06 May 2015 09:09 AM (IST)

    लगभग तेरह साल पुराने हिट एंड रन केस के आरोपी अभिनेता सलमान खान पर मुंबई की सत्र अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी। यदि सलमान दोषी माने गए तो उन्हें गैर इराद ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। लगभग तेरह साल पुराने हिट एंड रन केस के आरोपी अभिनेता सलमान खान पर मुंबई की सत्र अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी। यदि सलमान दोषी माने गए तो उन्हें गैर इरादतन हत्या के जुर्म में अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। सलमान को अगर सजा हुई तो वह संजय दत्त के बाद जेल जाने वाले दूसरे बड़े अभिनेता होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2002 के इस बहुचर्चित केस में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। इसमें सलमान का भविष्य व उन पर फिल्म इंडस्ट्री द्वारा वर्तमान में किया गया 200 करोड़ रुपये का निवेश दांव पर लगा है।

    घर पर परिजनों के साथ रहे सलमान
    अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' शूटिंग कर सलमान मंगलवार को श्रीनगर से अपने घर मुंबई लौट आए। फैसले की पूर्व रात वे अपने अपने परिजनों और मित्रों के ही साथ रहे। वे बुधवार सुबह कोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहेंगे।

    सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे शाहरुख

    इधर, कोर्ट के फैसले से पहले मंगलवार की रात शाहरुख खान ने सलमान के घर जाकर उनसे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, सलमान के घर शाहरुख काफी देर तक रुके रहे। इस दौरान शाहरुख ने सलमान के हिट एंड रन केस के बारे में भी जानकारी ली। गौरतलब है कि अर्पिता की शादी के बाद यह दूसरा मौका है, जब दोनों सितारे एक बार फिर साथ दिखे हैं।

    सुबह 11.15 बजे फैसला
    सत्र न्यायाधीश डीडब्ल्यू देशपांडे बुधवार सुबह 11.15 बजे फैसला सुनाएंगे। फैसले के मद्देनजर कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिर्फ वकील, मीडियाकर्मी व स्टॉफ को ही कोर्ट में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी।

    10 साल बाद गैर इरादतन हत्या का केस
    28 सितंबर, 2002 के इस केस में सलमान पर लापरवाही से व तेज वाहन चलाने का मामूली आरोप था। इसमें अधिकतम 2 साल की सजा का प्रावधान था। लेकिन केस की सुनवाई कर रहे बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 2012 में इसे गंभीर अपराध व गैर इरादतन हत्या का केस मानते हुए मामला सत्र अदालत को सौंप दिया था।

    आरोपः नशे में कार चला रहे थे
    सलमान ने 28 सितंबर 2008 की रात नशे की हालत में बांद्रा में एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को अपनी लैंड क्रूजर कार से रौंद दिया था। इसमें नुरूल्ला महबूब शरीफ की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

    अभियोजन पक्ष दावाः सलमान नहीं चला रहे थे कार
    हादसे की रात कार सलमान नहीं बल्कि ड्राइवर अशोक सिंह चला रहा था। वह पीछे बैठे थे। अशोक सिंह ने कोर्ट में यह बात स्वीकार की है। पुलिस ने कार के स्टियरिंग से फ्रिंगर प्रिंट नहीं लिए, जिससे पता चले कि कार कौन चला रहा था।
    -बचाव पक्ष के वकील

    पढ़ेंः सलमान की सजा पर लगा दो सौ करोड़ का सट्टा

    सलमान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में चौकाने वाला खुलासा