विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनोट करेंगी हिमाचल की सुंदरता का प्रचार

By Sachin kEdited By:
Published: Thu, 14 May 2015 12:26 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2015 10:25 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर होंगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में कंगना के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शिमला। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर होंगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में कंगना के नाम पर मुहर लग चुकी है। वहीं, दो दशक के बाद फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के वास्तविकता के धरातल पर उतरने की उम्मीद फिर जगी है।

पर्यटन बोर्ड ने बॉलीवुड की मांग के मुताबिक शिमला के नजदीक फिल्म सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस मसौदे को रखा जाएगा।

प्रदेश में प्रीति जिंटा व मोहित चौहान को ब्रांड एंबेसडर बनाने की चर्चाएं तेज हुई, मगर बाद में दोनों ही नहीं माने। सूत्रों के अनुसार, प्रीति जिंटा द्वारा मांगी गई फीस अधिक होने की वजह से बात नहीं बनी। कमोवेश यही स्थिति फिल्म सिटी बनाने के मामले में भी है।

पढ़ेंः कंगना और प्रियंका एक साथ होस्ट करेंगे पार्टी

तो क्या कंगना नहीं बन पाएंगी मीरा कुमारी