विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो क्‍या कंगना रनौत नहीं बन पाएंगी मीना कुमारी!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 16 Apr 2015 12:14 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Apr 2015 12:24 PM (GMT+05:30)

कंगना रनौत शायद मीना कुमारी के किरदार में पर्दे पर नजर ना आएं। तिग्‍मांशु धूलिया कंगना रनौत को लेकर मीना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत शायद मीना कुमारी के किरदार में पर्दे पर नजर ना आएं। तिग्मांशु धूलिया कंगना रनौत को लेकर मीना कुमारी की बायोपिक बना रहे हैं, लेकिन ये फिल्म विवादों में घिर गई है। मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही ने दावा किया है कि वह मीना कुमारी पर फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: जैकलीन ने सलमान खान से कहा- हां मैं तैयार हूं...

पिछले दिनों कंगना ने बताया था कि वह बॉलीवुड की ट्रेजिडी क्वीन मीना कुमारी का किरदार निभाने जा रही हैं। इस पर अमरोही ने आपत्ति जताई थी। अमरोही का कहना था कि कंगना इस किरदार के लिए सही हीरोइन नहीं हैं। लेकिन अब ताजदार ने यह कहकर तिग्मांशु की मुश्किल में डाल दिया है कि वो मीना कुमारी के जीवन पर आधारित फिल्म बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में फ्री काम करने को तैयार!

अमरोही ने कहा, 'मीना कुमारी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का पहला अधिकार उनके परिवार को है। मेरी छोटी अम्मी के बारे में हमसे ज्यादा किसको पता है। कौन जानता है कि कमाल अमरोही से उनका तलाक नहीं हुआ था। मैं उनके साथ रहा हूं, उनसे जुड़ी छोटी से छोटी घटना का मैं गवाह रहा हूं, इसलिए हम ही उनकी जिंदगी को पर्दे पर बेहतर ढंग से पेश कर सकते हैं। फिर हमारी फिल्म फ्लोर पर भी चली गई है, जिसे शशिलाल नायर डायरेक्ट कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: देखिए, कैसे सर्जरी के बावजूद मस्ती करते दिखे रणवीर

हालाकि तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि वह मीना कुमारी पर जो फिल्म बना रहे हैं, वो स्वर्गीय जर्नलिस्ट विनोद मेहता द्वारा मीना कुमारी पर लिखी गई बायोग्राफी पर आधारित है।