विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर के विवादित बर्थडे ट्वीट पर ट्विंकल खन्‍ना भी बोलीं

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 31 Dec 2015 03:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2016 07:43 AM (IST)

ट्विंकल खन्‍ना के बर्थडे पर विश करते हुए ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया था, जिसको लेकर वो लोगों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ऋषि कपूर अपने ट्वीट्स को लेकर कई बार विवादों में घिर चुके हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे वो एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए। हालांकि खुद ट्विंकल खन्ना इस बारे में क्या सोचती हैं, यह सामने आ गया है और उन्हें ऋषि कपूर का यह ट्वीट बिल्कुल भी बेहूदा या अजीब नहीं लगा, बल्कि उनकी नजर में तो यह बहुत ही प्यारा ट्वीट है।

फिर दिखेगी आदित्य-श्रद्धा की 'आशिकी' जोड़ी, फिल्म भी होगी काफी रोमांटिक

चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर ऋषि कपूर ने ऐसा क्या ट्वीट कर दिया था, जो इतना बवाल मच गया। दरअसल, उन्होंने ट्विंकल के बर्थडे पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डियर वन ! तुम अपनी मम्मी के पेट में थी, जब मैं 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' के गाने 'अक्सर कोई लड़का' के जरिए तुम्हारी मम्मी को रिझाने की कोशिश कर रहा था।'

ऋषि कपूर के इसी ट्वीट को लेकर लोग उनकी आलोचना करने लगे, मगर ट्विंकल को बिल्कुल बुरा नहीं लगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऋषी कपूर के बर्थडे विश करने के ट्वीट पर हर कोई इतना बवाल क्यों मचा रहा है। यह बहुत ही प्यारा ट्वीट है।'

आपको बता दें कि ट्विंकल पूरे 41 साल की हो चुकी हैं। पिता राजेश खन्ना और उनका बर्थडे एक ही दिन पड़ता है। सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचनाओं से परेशाना ऋषि कपूर ने ये भी एक ट्वीट किया है।