विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र बने नाना-नानी, बेटी अहाना ने बेटे को दिया जन्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 12 Jun 2015 12:05 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2015 12:30 PM (IST)

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र नाना-नानी बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी अहाना देओल ने एक बेटे को जन्‍म दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र नाना-नानी बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी अहाना देओल ने एक बेटे को जन्म दिया है। हेमा मालिनी ने टि्वटर पर यह खुशखबरी दी है। साथ ही बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया है।

अक्षय कुमार ने करण जौहर के सामने ही उनका उड़ाया मजाक

हेमामालिनी ने ट्वीट किया, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। हां, अहाना ने एक लड़के को जन्म दिया है और हम सब बहुत खुश हैं। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।’

आपको याद होगा कि अहाना देओल की बड़ी बहन एशा देओल ने उनके लिए मार्च में गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था। अहाना देअोल ओडिशी डांसर हैं। उन्होंने दो फरवरी 2014 को दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा के साथ शादी की थी।

रितेश्ा देशमुख की फिल्म 'बंगिस्तान' का मजेदार ट्रेलर हुआ जारी