विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब दीपिका का नाम सुन रणवीर को आया गुस्‍सा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 31 May 2015 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2015 02:18 PM (IST)

रणवीर सिंह अब तक यह बात स्‍वीकार करते हुए शर्माते नहीं थे कि दीपिका पादुकोण कितनी उनके लिए 'खास' हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह अब तक यह बात स्वीकार करते हुए शर्माते नहीं थे कि दीपिका पादुकोण कितनी उनके लिए 'खास' हैं और कैसे उन्हें प्रभावित किया है। खैर, अब यह बात बीते कल का हिस्सा हो चुकी है, क्योंकि हाल ही में वो एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण का नाम सामने आते ही काफी गुस्सा हो गए थे।

दीपिका के पहुंचते ही पार्टी छोड़कर चली गईं कंगना, क्योंकि...!

जी हां, रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हो रहे थे। तभी उनसे दीपिका पादुकोण के बारे में पूछ लिया गया। फिर क्या था, हमेशा कूल नजर आने वाले रणवीर सिंह गुस्सा हो गए और जवाब देने की बजाय सवाल कर बैठे कि क्या यह इंटरव्यू मेरे बारे में है दीपिका पादुकोण के बारे में। अब ऐसे में वहां का क्या माहौल रहा होगा, इसका अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं।

'बजरंगी भाईजान' में नजर आने वाली पाक लड़की के बारे में हुअा खुलासा

खैर, हमेशा दीपिका पादुकोण के बारे में बात करने से नहीं हिचकिचाने वाले रणवीर सिंह का इस तरह बर्ताव करना सोचने पर मजबूर करने वाला है। कहीं दीपिका पादुकोण ने तो नहीं उन्हें अपने इंटरव्यू के दौरान उनके बारे में बात करने से मना किया है। वैसे पहले भी वो अपने रिलेशनशिप को लेकर रणवीर सिंह को चुप रहने की सलाह दे चुकी हैं। ऐसे में अब भला रणवीर सिंह उनकी बात कैसे टाल सकते हैं।