यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्लास्टिक सर्जरी से बिगड़ गया इस हीरोइन का चेहरा, अब देख चौंक जाएंगे!
'शुद्ध देसी रोमांस' की हीरोइन को अब देख लेंगे तो वाकई में चौंक जाएंगे। रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बेफिक्रे' में नजर आने वाली हैं।

मुंबई (जेएनएन)। 'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणीति चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहीं वाणी कपूर की अगली फिल्म 'बेफिक्रे' है, जिसको लेकर उनके फैंस जरूर उत्साहित होंगे। मगर जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, तब से एक अजीब बदलाव को लेकर वो चर्चाओं में घिरी हैं और ये बदलाव उनके चेहरे में देखने को मिल रहा है।
जी हां, इन दिनों वाणी की पहले और अब की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें आपको उनके चेहरे में साफ अंतर देखने को मिल सकता है। एक तस्वीर यह आपके सामने रही, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि वाणी का चेहरा बदल गया है और सबसे बड़ी बात यह बदलाव जंच भी नहीं रहा है। वाणी का चेहरा पहले ज्यादा अच्छा था, अब लोगों को अजीब लग रहा है।

तस्वीरें : रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या ने दिखाई इतनी बोल्डनेस
अब ये नए मेक-अप टेक्निक की वजह से है या वाणी ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है, ये वो बेहतर तरीके से बता सकती हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वाणी ने लिप-जॉब और चिन सर्जरी कराई है। सोशल मीडिया पर लोग पहले और अब की तस्वीर शेयर करते हुए वाणी का मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पहले वो 'ब्यूटीफुल' लगती थीं, अब 'हैंडसम' लग रही हैं। वैसे आपको बता दें कि 'बेफिक्रे' में वाणी, रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और दोनों ने इस फिल्म में इतने किसिंग सीन दिए हैं कि हैरान रह जाएंगे। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद निर्देशन के क्षेत्र में लौट रहे हैं।
