इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे हरभजन और गीता!
आखिरकार हरभजन सिंह घोड़ी चढ़ने को तैयार हो ही गए और टेंशन ना लीजिए, उनकी दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि गीता बसरा ही बनेंगी! जी हां, खबर है कि ये दोनों ...और पढ़ें

मुंबई। आखिरकार भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह घोड़ी चढ़ने को तैयार हो ही गए और टेंशन न लीजिए, उनकी दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस गीता बसरा ही बनेंगी! जी हां, खबर है कि ये दोनों इस महीने शादी करने जा रहे हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
ओएमजी! शाहरुख खान ने क्यों पहनी साड़ी?
वैसे तो हरभजन और गीता के बीच काफी लंबे समय से पक रही प्यार की खिचड़ी से कोई भी अनजान नहीं है, लेकिन इस जोडे़ ने अभी तक खुल्लम-खुल्ला अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है और अब तो लगता है सीधे शादी के बाद ही अपने प्यार का इजहार करेंगे।
सनी को इंप्रैस करने के लिए ये भी करना पड़ा जय को!
एक सूत्र ने हरभजन और गीता की शादी की खबर की पुष्टि की है और कहा है कि मार्च के मध्य तक इन दोनों की शादी भी हो जाएगी। इस सूत्र ने बताया, 'हरभजन और गीता काफी लंबे समय से शादी करने की सोच रहे थे। फाइनली उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर ही लिया और उम्मीद है कि मार्च के मध्य तक ये दोनों शादी कर लेंगे।'
चलो हरभजन और गीता, प्रशंसकों की तरफ से आप दोनों को पहले ही शादी की ढेरों शुभकामनाएं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।