विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हैप्पी एंडिंग' इलियाना के करियर का अंत, इस फिल्म से कर रहीं दमदार वापसी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 27 Mar 2016 12:03 PM (IST)Updated: Sun, 27 Mar 2016 12:24 PM (IST)

'बर्फी' जैसी शानदार फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने वालीं साउथ की इलियाना डिक्रूज पिछले काफी समय से बड़े ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'बर्फी' जैसी शानदार फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने वालीं साउथ की इलियाना डिक्रूज पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो आखिरी बार सैफ अली खान के साथ फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में नजर आई थीं। ऐसे में उनके फिल्मी करियर को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी थीं, मगर अब वो खुद सामने आ गई हैं।

प्राची देसाई को अजहरुद्दीन की पहली पत्नी से मिला ये बेहद स्पेशल गिफ्ट

जी हां, और इलियाना का कहना है कि उनका फिल्मी करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। वह 'रुस्तम' फिल्म से वापसी कर रही हैं, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। टीनू सुरेश देसाई निर्देशित इस फिल्म में अर्जन बाजवा और ईशा गुप्ता भी हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

टीवी पर इस तरह का शो बिल्कुल भी नहीं करना चाहतीं नेहा धूपिया

इलियाना ने कहा, 'फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' मेरे करियर का अंत नहीं है। चिंता मत करिए, मैं वापस आ रही हूं। अक्षय कुमार के साथ अगस्त में मेरी फिल्म 'रुस्तम' आ रही है।' वहीं इस फिल्म के बारे में इलियाना ने कहा, "रुस्तम' एक गूढ़ फिल्म है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।' आपको बता दें कि अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह फिल्म बहुत खास होगी, क्योंकि इसमें वो एक नेवी ऑफिसर की दमदार भूमिका में नजर आएंगे।