विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो काजोल, अजय देवगन की नहीं शाहरुख खान की पत्‍नी होतीं...!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2016 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2016 01:35 PM (IST)

शाहरुख और काजोल के बीच काफी अच्‍छी दोस्‍ती है। यह दोस्‍ती 'बाजीगर' से शुरू हुई थी, जो आज तक कायम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली(जेएनएन)। काजोल बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। आज काजोल का जन्मदिन है। वह 42 साल की हो गई हैं। लेकिन इस उम्र में भी वह गजब की खूबसूरत लगती हैं। पिछले साल शाहरुख खान के साथ आई उनकी फिल्म 'दिलवाले' में उनकी खूबसूरती को देख लोग दंग रह गए थे। काजोल को हिंदी सिनेमा में उनके चुलबुले नेचर और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। काजोल ने फिल्मों में अपना करियर साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से शुरू किया था। हालांकि यह फिल्म असफल रही थी, लेकिन काजोल के काम की खूब प्रशंसा हुई थी। इसके बाद आई फिल्म 'बाजीगर' से तो काजोल रातों-रात स्टार बन गईं।

शुरुआत में इतनी खूबसूरत नहीं लगती थीं काजोल

काजोल को अगर आप शुरुआती फिल्मों में देखेंगे, तो वह आपको शायद ही पसंद आएं। वह सांवली दिखती थीं और फीचर्स भी उनके कुछ खास नहीं हैं। लेकिन अपनी अदाकारी और चुलबुले नेचर से उन्होंने सबको अपना फैन बना लिया। लेकिन धीरे-धीरे काजोल की खूबसूरती में भी निखार आता गया। अब काजोल दो बच्चों की मां हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म 'दिलवाले' में उनकी खूबसूरती को देख नई हीराइनें भी दंग रह गईं।

बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों के जरिए जानिए काजोल का सफरनामा

बाजीगर से बनाई पहचान

काजोल को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दूसरी ही फिल्म 'बाजीगर' से मिली जो कि साल 1993 में रिलीज हुई। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। फिल्म में काजोल के साथ थे शाहरुख खान। शाहरुख ने इस फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर प्ले किया था। नेगेटिव कैरेक्टर में भी उन्होंने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी, जो आज तक नहीं मिल पाई है। इस फिल्म में काजोल के काम को भी सराहा गया। साल 1994 में काजोल की फिल्म 'उधार की जिंदगी' आई जिसे समीक्षकों ने पसंद किया। इसके बाद एक साल ऐसा भी आया जब काजोल की लगातार पांच फिल्में रिलीज हुई। यह साल 1995 था। इन फिल्मों में 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' विशेष रूप से शामिल है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कमाई की। इसके बाद काजोल ने 'हलचल' और 'गुंडाराज' में भी काम किया। हालांकि यह फिल्में असफल रही।

नेगेटिव कैरक्टर से भी जीता लोगों का दिल

साल 1997 में आई फिल्म 'गुप्त'। यह एक थ्रिलर फिल्म थी। इसमें काजोल का किरदार निगेटिव था। इसके जरिए काजोल वो पहली महिला प्रतिभागी बनीं जिन्होंने निगेटिव रोल कैटेगरी में अवॉर्ड जीता। इसके बाद साल 1998 में आई फिल्म 'इश्क' में काजोल ने काम किया। 'प्यार किया तो डरना क्या', 'प्यार तो होना ही था', 'कुछ कुछ होता है' में भी काजोल ने लीड रोल निभाया। तीनों ही फिल्मों को सराहा गया।

दो बच्चों की मां काजोल आज भी हैं कमाल

साल 1999 में काजोल ने एक्टर-प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अजय देवगन से शादी की। शादी के बाद काजोल को कुछ खराब समय देखना पड़ा। साल 2001 में उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने पहले बच्चे न्यासा को जन्म दिया। इसके सात साल बाद 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया। बच्चे होने के बाद उन्होंने अपना सारा ध्यान परिवार पर लगाना शुरू कर दिया। बच्चे जब कुछ बड़े हुए तो उन्होंने फिर फिल्मों का रुक कर दिया। हालांकि काजोल कुद चंनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं।

शाहरुख करना चाहते थे काजोल से शादी

शाहरुख और काजोल के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। यह दोस्ती 'बाजीगर' से शुरू हुई थी, जो आज तक कायम है। इनके बीच रील और रियल लाइफ दोनों में गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। एक बार शाहरुख खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह शादीशुदा नहीं होते तो काजोल से शादी कर लेते हैं। अगर शाहरुख शादी का प्रस्ताव काजोल के सामने रखते तो हमें नहीं लगता तो वह मना करतीं। लेकिन काजोल की शादी के बाद भी शाहरुख से उनकी दोस्ती में कोई फर्क नहीं पड़ा है।

काजोल की गिनती हिंदी फिल्म जगत की बेहतरीन हीरोइन्स में होती है। उनके करियर का ग्राफ ऐसे ही बढ़ता रहे। इस जन्मदिन पर हमारी ऐसी ही कामना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।