विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय गांधी की बायोपिक बनाएंगे हंसल मेहता

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 04 Jul 2015 03:27 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 04:53 PM (IST)

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्‍म निर्माता हंसल मेहता अब भारतीय राजनेता संजय गांधी की जिंदगी को पर्दे पर लाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्म निर्माता हंसल मेहता अब भारतीय राजनेता संजय गांधी की जिंदगी को पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म की कहानी विनोद मेहता की किताब 'दि संजय स्टाेरी' पर आधारित होगी। यह फिल्म संजय गांधी की छोटी और अशांत जिंदगी पर आधारित होगी।

सलमान खान की शादी हो गई है कैंसल!

हंसल मेहता ने कहा, 'विनोद मेहता की किताब यादगार है। वो बांधकर रखती है, जजमेंटल नहीं है और कड़ी रिसर्च पर आधारित है। संजय गांधी, उनकी जिंदगी और मौत हमेशा राज रही हैं। उनका रिश्ता भारत की आइरन लेडी और उनकी मां इंदिरा गांधी के साथ रहा है। इस महत्वपूर्ण फिल्म को बनाना मेरे लिए गर्व और चुनौती दोनों की ही बात है।'

मेहता फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'अलीगढ़' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जिसमें मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव होंगे। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी के प्रफेसर रामचंद्र सिरस का रोल कर रहे हैं जबकि राजकुमार राव एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे।

ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें सिरस को यौन उत्पीड़न के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था और बाद में वो मृत पाए गए थे।

कंगना रनोट के साथ फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग पूरी करने के बाद हंसल मेहता संजय गांधी की बायोपिक पर काम शुरू करेंगे।

इस एक्ट्रेस ने एक किस सीन के लिए दिए 36 किस!