विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देव पटेल से अलग हुईं फ्रीडा पिंटो!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 12 Dec 2014 08:59 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Dec 2014 09:16 AM (GMT+05:30)

सुनने में आ रहा है कि भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो और उनके बॉयफ्रेंड देव पटेल छ सालों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो और उनके बॉयफ्रेंड देव पटेल 6 सालों के रिलेशनशिप के बाद अलग हो गए हैं।

अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के अनुसार 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में एक साथ काम कर चुकी ये रियल लाइफ जोड़ी की राहें अलग हो गई हैं। एक सूत्र ने बताया, 'देव और फ्रीडा अलग हो गए हैं। उन्होंने ऐसा कुछ समय के लिए किया है।'

फ्रीडा ने अक्टूबर में अपना 30वां जन्मदिन देव के साथ नहीं मनाया था। जबकि इस बार वो अपने जन्मदिन पर भारतीय बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ देखी गई थी। सूत्र ने कहा, 'फ्रीडा सिंगल और हैप्पी हैं। वो खुद को फिर से मजबूत कर रही हैं।'

फ्रीडा और देव की मुलाकात 2008 में डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों ऑन-स्क्रीन कपल बने थे। देव के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले फ्रीडा पूर्व पत्रकार रोहन आंटाओ को भी डेट कर चुकी हैं और जनवरी 2009 में दोनों अलग हो गए थे।

पढ़ेंः फ्रीडा पिंटो-हां मैं नशे में थी और मस्ती का हक सबको है

पढ़ेंः क्या इस अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं रितिक रोशन?