विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

और अब सेक्स कॉमेडी करेंगी सनी लियोन

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 01 May 2014 12:00 PM (IST)

रागिनी एमएमएस-2 की सफलता के बाद से सनी लियोन के सितारे सातवें आसमान पर हैं। उनके पास फिल्मों की लाइन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रागिनी एमएमएस-2 की सफलता के बाद से सनी लियोन के सितारे सातवें आसमान पर हैं। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है। टीना और लोलो की शूटिंग खत्म करते ही सनी प्रीतीश नंदी कम्यूनिकेशन की फिल्म 'मस्तीजादे' में लैला लेले बनेंगी।

ये फिल्म सेक्स कॉमेडी पर आधारित है। फिल्म का पहला लुक लॉन्च हो गया है। फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे। जिन्होंने ग्रैंड मस्ती जैसी सेक्स कॉमेडी फिल्म बनाई है।

जावेरी ने ट्वीट किया है, मैं प्रीतीश नंदी और रंगीता नंदी का शुक्रिया अदा करता हूं। सनी लियोन को गले लगाता हूं। ये एक मस्ती भरी सेक्स कॉमेडी फिल्म है। लोगों को खूब मजा आने वाला है। आप सभी तैयार हो जाएं। इसमें पागलपंती के साथ सेक्स का तड़का भी है।' रंगीता नंदी लिखती हैं कि ये फिल्म प्रीतीश नंदी की पहली सेक्स कॉमेडी फिल्म है।

गौरतलब है कि सनी लियोन की फिल्म टीना और लोलो रिलीज के लिए तैयार हो गई है।

पढ़ें : अब लैला लेले बनेंगी सनी लियोन

पढ़ें : पार्टी में सनी लियोन ने हद पार कर दी