यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखिए, 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान का फर्स्ट लुक
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी सलमान खान की अलगी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का पहला पोस्टर जारी हो ...और पढ़ें

मुंबई। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी सलमान खान की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इसमें सलमान नीला कुर्ता और सफेद रंग की धोती पहने पूरे देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।
कपिल शर्मा को अपनी पहली फिल्म से नहीं थी इसकी उम्मीद
सलमान खान लगभग 16 साल के लंबे अंतराल के बाद सूरज बड़जात्या के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान अपने पसंदीदा किरदार 'प्रेम' के रूप में वापसी कर रहे हैं। पोस्टर लॉन्च के मौके पर सलमान ने ट्वीट किया..
Good afternoon. Welcoming Sooraj Barjatya's Prem again #PremRatanDhanPayo @Rajshri @foxstarhindi pic.twitter.com/QA9IAa02k4
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 29, 2015
दुनिया की 'सबसे बदसूरत महिला' की कहानी देखें अब बड़े पर्दे पर
फिल्म का ट्रेलर 1 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है, इसकी जानकारी भी पोस्टर में दी गई है। बताया जा रहा है कि इस फेमिली ड्रामा में सलमान डबल रोल में नजर आने वाले हैं।
देखें, 'सुल्तान' के लिए सलमान अभी से कैसे बहा रहे हैं जमकर पसीना
'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। सलमान के अपोजिट फिल्म में सोनम कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
