विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर सोनू निगम पहुंच जाते तो हो जाता अनर्थ

By Edited By:
Published: Wed, 25 Sep 2013 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2013 03:26 PM (IST)

मुंबई के फिल्म सिटी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। ये आग टेलीविजन शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई के फिल्म सिटी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। ये आग टेलीविजन शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर लगी। आज सुबह 6.30 बजे सेट पर आग लगी। दमकल की चार गाड़ियां, चार पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

आज इस शो में गायक सोनू निगम मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले थे। उन्होंने इस घटना के बाद ट्वीट किया है कि 'क्या आप सभी कल्पना कर सकते हैं? मैं शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में जाने के लिए तैयार हुआ और सेट जलकर खाक हो गया।'

सूत्रों ने बताया कि आग स्टूडियो के दो नंबर गेट के पास वाले सेट पर लगी। हालांकि आग कैसे लगी इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान कोई शूटिंग नहीं चल रही थी। इसलिए सभी सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि शो की मेजबानी लोकप्रिय हास्य कलाकार कपिल शर्मा करते हैं। हर एपिसोड में कोई न कोई सेलिब्रिटिज इस शो में हिस्सा लेने आते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर