Move to Jagran APP

बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ऐसा रहा है चेतन के नॉवल्स पर बनी फ़िल्मों का हाल

'थ्री ईडियट्स', 2009 में आई यह फ़िल्म भी चेतन भगत की बहुचर्चित नॉवेल '5 पॉइंट्स सम वन' पर बेस्ड है। आमिर ख़ान, आर माधवन और शरमन जोशी ने इस फ़िल्म में यादगार परफॉर्मेंसेज दीं।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Tue, 16 May 2017 01:22 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 01:22 PM (IST)
बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ऐसा रहा है चेतन के नॉवल्स पर बनी फ़िल्मों का हाल
बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ऐसा रहा है चेतन के नॉवल्स पर बनी फ़िल्मों का हाल

मुंबई। 19 मई को 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज़ हो रही है। यह फ़िल्म चेतन भगत की इसी नाम से चर्चित एक नॉवेल पर आधारित है। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और इस फ़िल्म से चेतन भगत ख़ुद भी प्रोड्यूसर बन गए हैं। आइये जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी 4 और फ़िल्मों के बारे में जो चेतन भगत की किताब पर बेस्ड हैं और कितना बिजनेस बॉक्स ऑफ़िस पर किया।

loksabha election banner

'टू स्टेट्स': आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर अभिनीत फ़िल्म 'टू स्टेट्स' चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित है। यह फ़िल्म साल 2014 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 104 करोड़ की कमाई भी की। इस फ़िल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें: इन 6 एक्ट्रेस के आगे उम्र ने भी मानी हार, 50 कर चुकी हैं पार

 

साल 2013 में आई फ़िल्म 'काय पो छे' भी चेतन भगत की बहुचर्चित किताब- 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ' पर आधारित है। क्या आप जानते हैं इस फ़िल्म में चेतन के बेटे ईशान ने भी एक छोटी सी भूमिका की है? फ़िल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। सुशांत सिंह राजपूत की इस डेब्यू फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 50 करोड़ जमा किए थे। नियंत्रित बजट में बनी ये फ़िल्म इतने कलेक्शन में भी हिट रही थी।

यह भी पढ़ें: बाहुबली2 देखने के बाद ट्विंकल ने बेटी का नाम रखा कटप्पा, जानिए अक्षय ने क्या कहा

'थ्री ईडियट्स', 2009 में आई यह फ़िल्म भी चेतन भगत की बहुचर्चित नॉवेल '5 पॉइंट्स सम वन' पर बेस्ड है। आमिर ख़ान, आर माधवन और शरमन जोशी ने इस फ़िल्म में यादगार परफॉर्मेंसेज दीं। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था। थ्री ईडियट्स के साथ ही बॉलीवुड में 200 करोड़ क्लब की बुनियाद पड़ी। फ़िल्म ने 202 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा हैं स्लीपिंग ब्यूटी, जगह मिली और सो गईं, देखिए तस्वीरें

साल 2008 में आई फ़िल्म 'हेलो' (Hello) चेतन भगत की किताब One Night @ The Call Center पर आधारित है। फ़िल्म में सलमान और कैटरीना कैफ़ ने भी केमियो किया था, जबकि शरमन जोशी, सोहेल ख़ान ने लीड रोल्स निभाए थे। ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ास नहीं चली और 12 करोड़ के आस-पास ही जमा कर सकी। 

यह भी पढ़ें: सलमान, धर्मेंद्र और अर्जुन... सबका रहा है हिंदी मीडियम से कनेक्शन

चेतन के नॉवल्स पर बनीं चारों फ़िल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 368 करोड़ का बिजनेस किया है। अब देखते हैं कि हाफ़ गर्लफ्रेंड इस कलेक्शन में कितना इजाफ़ा करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.