विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WATCH: इमरान हाशमी की फिल्‍म 'अजहर' का ट्रेलर हुआ जारी

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 02 Apr 2016 09:18 AM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2016 09:23 AM (IST)

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'अजहर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्‍म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'अजहर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है, जिनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म में एंटरटेनमेंट का हर तड़का लगाया गया है।

'बालिका वधू' फेम प्रत्यूषा बनर्जी ने की खुदकुशी

फिल्म में इमरान ने अजहरुद्दीन का लीड रोल निभाया है। इसमें अजहरुद्दीन के जीवन को दर्शाया गया है। किस तरह वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनें और कैसे उन पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा। फिल्म में अजहरुद्दीन की क्रिकेट लाइफ से लेकर लव लाइफ तक का जिक्र किया गया है।

बता दें कि इससे पहले मेकर्स ने अजहरुद्दीन और इमरान का एक वीडियो जारी किया था। इसमें इमरान, अजहरुद्दीन से क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते दिख रहे थे। फिल्म में अजहरुद्दीन की पत्नी नौरीन का किरदार प्राची देसाई ने निभाया है। वहीं, नरगिस फाखरी उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के किरदार में नजर आएंगी।

सलमान के पास लौटीं कट्रीना, मुश्किल में एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने फिर की मदद!

'अजहर' को बालाजी मोशन पिक्चर्स और एमएसएम मोशन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। गौतम गुलाटी और लारा दत्ता भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है।