करीना पर इतनी फिदा हुईं आलिया कि बोल डाला ये...!
करीना कपूर के साथ हर कोई काम करने को बेकरार है। सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि हीरोइन भी। जी हां और अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो आलिया भट्ट से पूछ लीजिए। उन्होंने खुद यह बात स्वीकार की है। चलिए बताते हैं कि आखिर आलिया भट्ट, करीना कपूर के
नई दिल्ली। करीना कपूर के साथ हर कोई काम करने को बेकरार है। सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि हीरोइन भी। जी हां और अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो आलिया भट्ट से पूछ लीजिए। उन्होंने खुद यह बात स्वीकार की है। चलिए बताते हैं कि आखिर आलिया भट्ट, करीना कपूर के बारे में क्या ख्याल रखती हैं।
देखिए, नकली बालों में कैसे दिखते हैं शाहरुख खान
सबसे पहले तो आपको बता दें कि नई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में आलिया भट्ट और करीना कपूर एक साथ नजर आएंगी। इस बारे में आलिया भट्ठ का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में करीना कपूर के साथ अभिनय करने का मौका मिला। इसमें करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर हीरो बने हैं।
विद्या को इसलिए नहीं है 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन की टेंशन
आलिया भट्ट को करीना कपूर से बहुत कुछ सीखने को भी मिला। उनका कहना है, 'जब कभी भी वो शूटिंग करती थीं, मैं उन्हें देखा करती थी। इसी बात से बहुत कुछ सीख लिया है। मैंने सीखा है कि वो किस तरह से अपने सीन को पूरा करती हैं।' वैसे आपको बता दें कि आलिया भट्ट से पहले अर्जुन कपूर भी करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर अपनी बेकरारी जाहिर कर चुके हैं। जल्द दोनों एक साथ फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।