विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive एक बार फिर इस बर्थडे पार्टी में एक छत के नीचे दिखाई दिए अर्जुन और मलाइका

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 05:49 PM (IST)

मलाइका अरोरा खान और अरबाज़ खान के बीच तलाक की एक बड़ी वजह मलाइका अर्जुन से करीबी होना भी माना ...और पढ़ें

Exclusive एक बार फिर इस बर्थडे पार्टी में एक छत के नीचे दिखाई दिए अर्जुन और मलाइका
Exclusive एक बार फिर इस बर्थडे पार्टी में एक छत के नीचे दिखाई दिए अर्जुन और मलाइका

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सोफी चौधरी का 8 फरवरी को बर्थडे है। इससे पहले प्री बर्थडे पार्टी को उनके खास दोस्त लीडिंग फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अॉर्गेनाइज किया। खास बात यह है कि, यहां पर एक बार फिर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा दिखाई दिए।

एक छत के नीचे अगर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा दिखाई दें तो बातें होना तो लाजमी है। हालही में सोफी चौधरी की प्री बर्थडे पार्टी में दोनों एक छत के नीचे दिखाई दिए। वो बात अलग है कि दोनों अलग आए थे और गए भी अलग-अलग। बता दें कि, पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा ने ब्लैक ड्रेस ही कैरी की थी। पार्टी में 20 से 25 लोग शामिल हुए थे जो फ्रेंड्स थे। एेसे में अर्जुन और मलाइका के बीच बात न हुई हो इस बात से इंकार करना थोड़ा मुश्किल ही है। इस मौके पर अदिति राव हैदरी, नेहा धूपिया, करण जौहर, अमृता अरोरा, सोफी चौधरी, मनीष मल्होत्रा, दिया मिर्जा, श्रेया सरन जैसे सितारे मौजूद थे। खास बात यह है कि इक्का दुक्का सितारों को छोड़कर सभी ने ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की थी।

अवॉर्ड फंक्शन में फिल्मी जगत के सितारों से सजी शाम

गौरतलब है कि मलाइका अरोरा खान और अरबाज़ खान के बीच तलाक की एक बड़ी वजह मलाइका अर्जुन से करीबी होना भी माना जाता है। हालांकि दोनों ने भी इस बारे में कभी भी खुलकर कोई बयान नही दिया है।