विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: प्रेक्टिस करने के बाद भी मराठी में नहीं बोल पाईं आलिया

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 04:39 PM (IST)

फिल्म में मराठी कलाकार स्वप्निल जोशी की मुख्य भूमिका है।

Exclusive: प्रेक्टिस करने के बाद भी मराठी में नहीं बोल पाईं आलिया
Exclusive: प्रेक्टिस करने के बाद भी मराठी में नहीं बोल पाईं आलिया

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर वरुण धवन मुंबई में हुए फिल्म 'भिकारी' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस फिल्म का निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। दिलचस्प बात यह कि इस इवेंट में आलिया ने मराठी में एक वाक्य बोलना चाहा लेकिन वह यह नहीं कर पाईं।

आलिया भट्ट और वरुण धवन मुंबई में मराठी फिल्म 'भिकारी' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में एक साथ पहुंचे। यहां पर आलिया भट्ट ने मराठी में बोलने की कोशिश की। आलिया भट्ट ने कहा, ''मला खूब छान लगा' इसका मतलब होता है मुझे बहुत अच्छा लगा लेकिन लगा कि जगह का मराठी शब्द वह नहीं बोल पाईं। इस अवसर पर आलिया भट्ट ने यह भी कहा कि वह इसके लिए प्रेक्टिस करके भी आईं थीं। आलिया भट्ट कहती हैं, ''मला खूब छान लगा' बस मैं यही रिहर्सल करके आई हूं। जैसे सुखविंदर सिंह ने कहा मास्टर जी मास्टर ही हैं। गणेश आचार्य डांस, एक्सप्रेशन और दिल जीतने के मास्टर है, हमारी तो यह शुरुआत है। मैंने जब भी मास्टरजी के साथ गाना किया है हमारी पिछली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में है, मैं बस एक पल चाहती थी कि मैं उनसे सब छीन कर चली जाऊं घर पर। गाना लॉन्च करने के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद। मुझे लगता है इस गणेश चतुर्थी में यही गाना बजेगा।'' इस मौके पर आलिया भट्ट और वरुण धवन ने फिल्म के कलाकारों के साथ डांस भी किया।

यह भी पढ़ें: भिकारी के लिए आलिया भट्ट ने की प्रार्थना और वरुण धवन ने हाथों में उठाई आलिया की Sandel

फिल्म 'भिकारी' के गाने पर गणेश आचार्य ने भी जमकर डांस किया। फिल्म में मराठी कलाकार स्वप्निल जोशी की मुख्य भूमिका है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।