विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive शाहरुख़ के कारण माहिरा खान को खानी पड़ गई थी मां की डांट

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 08:45 PM (IST)

25 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म 'रईस' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

Exclusive शाहरुख़ के कारण माहिरा खान को खानी पड़ गई थी मां की डांट
Exclusive शाहरुख़ के कारण माहिरा खान को खानी पड़ गई थी मां की डांट

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शाहरुख ख़ान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान की फिल्म 'रईस' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। शाहरुख़ के साथ काम करने की बात के बारे में पता चलने पर माहिरा की मां खुश हुई थीं जिसके बाद से माहिरा ने एक चैनल पर इमिटेट किया था, जिसके लिए उन्हें उनकी डांट खानी पड़ी थी।

माहिरा खान पाकिस्तान में एक जाना माना नाम है और उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। इसके चलते उन्हें वहां काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही में भारत में फिल्म के प्रमोशन से नदारद रही माहिरा खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए थे। ऐसे ही एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने एक रोचक वाकया बताया। किस्सा ऐसे शुरू हुआ कि शाहरुख़ खान को माहिरा की मम्मी काफी पसंद करती हैं और जब उन्हें माहिरा के शाहरुख़ खान के साथ काम करने की बात का पता चला तब उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा था। अपनी माँ को इतना खुश होते देख माहिरा ने यह वाकया एक चैनल पर बता दिया और साथ ही मां की एक्टिंग भी की। माँ की एक्टिंग चैनल पर एक्टिंग करने से माहिरा की मां नाराज हो गई और उन्होंने माहिरा को फटकार लगाई की उन्हें ऐसा नेशनल चैनल पर नहीं करना चाहिए था। हालांकि जब माहिरा यह किस्सा सुना रही थी तब शाहरुख ख़ान ने बीच में ही कहा कि उसका कारण यह है कि फिल्म में उनका बिना शर्ट वाला फाइट सीन देखकर माहिरा की मां इम्प्रेस हो गई होंगी।

वेलंटाइन डे के बाद इस मराठी फिल्म में होगा पानी वाला प्यार

जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म 'रईस' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।