विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्‍या दत्‍ता को इस फिल्‍म में नेगेटिव रोल करने में भी आया मजा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 06:55 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Aug 2015 07:08 PM (GMT+05:30)

दिव्या दत्ता की दमदार एक्टिंग के दीवाने सभी हैं। फिलहाल इन दिनों वो फिल्म 'चॉक एन डस्टर' कर रही हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दिव्या दत्ता की दमदार एक्टिंग के दीवाने सभी हैं। फिलहाल इन दिनों वो फिल्म 'चॉक एन डस्टर' कर रही हैं। इसमें वो नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। इस बारे में उन्होंने बताया, 'जब मुझे नेगेटिव रोल ऑफर किया गया तो मैं हैरान थी। यह मेरी इमेज से अलग था।'

अगर प्यार में मिली है नाकामी तो देंखे नवाजुद्दीन की ये शॉर्ट फिल्म

इस फिल्म में दिव्या दत्ता के साथ जूही चावला, शबाना आजमी भी नजर आएंगी। दिव्या ने कहा, 'मैं फिल्म में प्रिंसीपल का रोल निभा रही हूं। मुझे मेरे ही दो पसंदीदा एक्ट्रेसेस के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैं इस बात से खुश हूं। दोनों ही एक्ट्रेसेस के साथ होना मेरे लिए प्रेरणादायक है।'

सनी लियोन को चॉकलेट की जगह मिला कॉन्डम, देखें वीडियो

उन्होंने बताया, 'नेगेटिव रोल का ऑफर पाने पर हैरानी हुई थी। मगर एक बार जब रोल समझा और शूटिंग शुरू कर दी तो इसमें भी मजा आया।' अपने रोल के बारे में दिव्या ने कहा ' लीड रोल हो या कैरेक्टर आर्टिस्ट का, मगर महत्व रोल का ही होता है। किसी भी तरह के बंधन में बंधना मुझे ठीक नहीं लगता है।' इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसे जयंत गिलतार निर्देशित कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।