विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस यूएसए के लिए चुनी गई एमिली शाह

By Edited By:
Published: Thu, 05 Jun 2014 12:50 AM (IST)

भारतीय मूल की एमिली शाह अगले सप्ताह अमेरिका में होने वाली सौंदर्य स्पर्धा मिस यूएसए के लिए चुनी गई हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद [जासं]। भारतीय मूल की एमिली शाह अगले सप्ताह अमेरिका में होने वाली सौंदर्य स्पर्धा मिस यूएसए के लिए चुनी गई हैं। एमिली 8 जून को 5 अमेरिकी सुंदरियों के बीच रैंप पर उतरेंगी।

लॉस एंजिल्स की रहने वाली एमिली पहले मिस न्यूजर्सी का खिताब जीत चुकी हैं। एमिली को एक्टिंग से ज्यादा स्टंट पसंद है। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजिला जोली की तरह वह स्टंट अभिनेत्री बनना चाहती हैं। वह कैप्टन अमेरिका व फास्ट फुरियस फिल्म के लिए सहायक स्टंट निर्देशक के रूप में काम कर चुकी हैं।

बॉलीवुड में काम करने के बारे में उनका मानना है कि अच्छा काम मिला तो वे जरूर करेंगी। मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कम कर चुकीं भारतीय अभिनेत्री सुस्मिता सेन उनकी प्रेरणा स्रोत हैं। एमिली के पिता प्रशांत शाह फिल्म निर्माता हैं और जिनकी अमेरिका में एक प्रोडक्शन कंपनी है। प्रशांत मूल रूप से गुजरात के राजकोट जिले के हैं।

देखिए सोहा अली खान का सबसे हॉट अवतार