यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस से बाहर हुई सलमान की 'कट्रीना'
बिग बॉस के घर से वे एली अबराम बाहर हो गई हैं, जिनमें शो के होस्ट सलमान खान को अपनी ...और पढ़ें

मुंबई। बिग बॉस के घर से वे एली अबराम बाहर हो गई हैं, जिनमें शो के होस्ट सलमान खान को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ नजर आती हैं। सलमान की चहेती और विवादों से दूर रहने के कारण एली को बिग बॉस जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। यही वजह है कि एली के घर से बाहर होने से बिग बॉस के घरवाले भी हैरान हैं।
सल्लू मियां ने कई बार एली की तुलना कट्रीना कैफ से की थी। उन्हें वे पांच साल पहले की कैट कहते थे। अपने अच्छे बर्ताव के चलते एली लगभग सभी घरवालों को पसंद थी। यही वजह है कि जब एली के घर से बाहर जाने की घोषणा हुई तो एली के साथ नॉमिनेट सोफिया रोने लगीं और बोलीं कि एली को नहीं मुझे घर से बाहर भेजा जाए। घर के दूसरे सदस्य भी रोते हुए नजर आए।
इस हफ्ते घर से बेदखल होने के लिए एली के अलावा, तनिषा, एजाज और सोफिया को भी नॉमिनेट किया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
