विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौतम गुलाटी ने 'उड़नछू' को एकता के लिए कहा 'छू'

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 14 Apr 2015 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2015 02:04 PM (IST)

विवादित रियलिटी शो जीतने के काफी समय बाद गौतम गुलाटी को एक फिल्‍म 'उड़नछू' मिली थी। लेकिन एकता कपूर के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विवादित रियलिटी शो जीतने के काफी समय बाद गौतम गुलाटी को एक फिल्म 'उड़नछू' मिली थी। लेकिन एकता कपूर के लिए गौतम ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। कहा ये भी जा रहा है कि सलमान खान के कहने पर गौतम ने 'उड़नछू' न करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: बड़ा मजेदार है 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के ट्रेलर लॉन्च का निमंत्रण

पिछले दिनों गौतम गुलाटी ने बताया था कि उन्होंने करियर की पहली फिल्म साइन कर ली है। यह फिल्म 'उड़नछू' है जिसमें वह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग की तारीख भी तय हो गई थी। लेकिन अब गौतम का कहना है कि उन्होंने 'उड़नछू' फिल्म छोड़ दी है।

देखिए, आरसीबी की बस में ये क्या कर रहे हैं विराट-अनुष्का

गौतम ने बताया, 'देखिए, मैंने इस बारे में निर्माता को बता दिया है कि मेरी डेट्स बालाजी प्रोडक्शन के साथ टकरा रही थीं, जो जून में शुरू होने वाली है। लेकिन एकता मैम मेरी पहली प्राथमिकता हैं, क्योंकि उन्होंने मुझे टीवी पर ब्रेक दिया।'

ये क्या...सलमान ने सोनाक्षी को बनाया 'दुबली पतली' देवी!

हालांकि खबर है कि सलमान खान ने गौतम को यह फिल्म छोड़ने की सलाह दी। सलमान ने कहा था कि आप तो बड़ी चीजों के लिए बने हो। लेकिन गौतम ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। यह फैसला मेरा अपना था। किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा। और अगर उनके जैसा बड़ा स्टार मुझे कोई सलाद दे, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात हो जाएगी। मैंने खुद ऐसा किया है।'