विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्टरों ने बंद कर दी है आदेश श्रीवास्तव की कीमोथेरेपी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 04 Sep 2015 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 09:05 AM (IST)

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी कीमोथेरेपी बंद कर दी है।

सनी लियोन कंडोम के विज्ञापन पर हुए विवाद पर बोलीं

आदेश पिछले 44 दिनों से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। आदेश के साले और म्यूजिक कंपोजर ललित पंडित ने बताया, 'उनकी कीमोथेरेपी की जा रही थी लेकिन उनपर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी देना बंद कर दिया है। उनके पास कोई और थेरेपी है। डॉक्टर अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं और आदेश भी बहादुरी के साथ लड़ रहे हैं।'

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सहित फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी लोग आदेश की सेहत के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।

ललित ने बताया, 'अमित जी (अमिताभ बच्चन) लगातार फोन पर उनकी हालत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। वो बहुत मददगार हैं। उनके अलावा शाहरुख भी मिलने आए थे। टीना अंबानी दो बार आ चुकी हैं।'

शान, सोनू निगम, कुमार सानू, अलका यागनिक और उदित नारायण जैसे संगीत जगत के सितारे भी नियमित रूप से आदेश से मिलने आ रहे हैं। ललित ने बताया कि शेखर कपूर, गोविंद निहलानी और पूनम ढिल्लों जैसी हस्तियां भी लगातार उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ले रही हैं।

आदेश ने चलते चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी कभी गम, राजनीति और देव जैसी फिल्मों के म्यूजिक कंपोज कर चुके हैं।

बदसूरत कहे जाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये करारा जवाब