विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख के लिए दीपिका ने यह क्या कह डाला!

By Edited By:
Published: Thu, 07 Nov 2013 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2013 11:09 AM (IST)

अपनी अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट करके लोगों को मनोरंजन करने वाले शाहरुख खान को उम्मीद भी नहीं होगी कि चेन्नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट करके लोगों को मनोरंजन करने वाले शाहरुख खान को उम्मीद भी नहीं होगी कि चेन्नई एक्सप्रेस की उनकी हीरोइन दीपिका पादुकोण उनके बारे में ऐसा कुछ कहेंगी। हैरान-परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दीपिका ने शाहरुख के लिए कुछ उल्टा-सीधा नहीं कहा, बल्कि उनकी तुलना अपने अपने अभिभावकों से कर दी है।

रणवीर से प्यार का नाटक कर रही थीं दीपिका?

दीपिका अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्मकार फराह खान और अभिनेता शाहरुख खान अभिभावक की तरह ही उनका ख्याल रखते हैं। वह दोनों ही उनका खास ख्याल रखते हैं।

दीपिका ने फराह की 'ओम शांति ओम' से फिल्मी जगत में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। हाल ही में उन्होंने शाहरुख के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही। अब वह फराह खान की फिल्म 'हैपी न्यू इयर' में शाहरुख के साथ तीसरी बार अभिनय कर रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।