...और जब टागइर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड को लोग खींचने और पकड़ने लगे!
दिशा पटानी की एक झलक पाने को भारी भीड़ मौजूद थी। तभी उनके साथ इस तरह की हरकतें होने लगीं।

मुंबई (जेएनएन)। वैसे तो दिशा पटानी पहले ही टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं और अब अपनी फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से भी दर्शकोंं का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी इस फिल्म में उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई है और इसके जरिए वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर भी लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली है।
तभी तो जब दिशा हैदराबाद में एक ज्वैलरी स्टोर की ओपनिंग के लिए पहुंचीं तो उन्हें पहली बार स्टारडम का स्वाद चखने को मिला। उनकी एक झलक पाने को भारी भीड़ स्टोर के आस-पास मौजूद थी। स्टोर की तरफ बढ़ते हुए लोग उनसे हाथ मिलाने लगे, उनका स्वागत करने लगे।
यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड के साथ फिर पकड़ी गईं सोनाक्षी सिन्हा!
हालांकि भीड़ में कुछ ज्यादा ही उत्साहित फैंस भी मौजूद थे, जो दिशा को खींचने और पकड़ने की कोशिश करने लगे। इस चक्कर में उनके हाथ और पीठ में कुछ चोटें आ गईं। खैर, यही होता है जब लोगों के लिए आप एक स्टार बन जाते हो तो इस तरह की चीजों से दो-चार होना पड़ता है। दिशा के लिए यह पहली बार होगा, मगर जल्द ही उन्हें इसकी आदत लग जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।