Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्‍वीरें: मां बनने के बाद पहली बार पंडाल में दिखीं रानी मुखर्जी, काजोल भी आईं नजर

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2016 01:36 PM (IST)

    रानी ने पिछले साल नौ दिसंबर को एक बेटी को जन्‍म दिया था, जिसके बाद से वो एक-दो बार ही पब्लिक में नजर आई हैं, वो भी कैमरे से बचते-बचाते।

    मुंबई (जेएनएन)। मां बनने के बाद अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहली बार दुर्गा पंडाल में नजर आईं और खासी उत्साहित दिखीं। रानी ने पिछले साल नौ दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से वो एक-दो बार ही पब्लिक में नजर आई हैं, वो भी कैमरे से बचते-बचाते। मगर इस बार उन्होंने खुशी-खुशी पोज दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि उनकी बेटी आदिरा उनके साथ नहीं थी। वो अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंची थीं। उनके पति आदित्य चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'बेफिक्रे' में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वो काफी सालों बाद निर्देशन के क्षेत्र में लौट रहे हैंं, जिसमें रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

    आखिरी बार फिल्म 'मर्दानी' में नजर आईं रानी गुलाबी और गोल्डन बॉर्डर की साड़ी में खूब जंच रही थीं और उस पर उनकी खूबसूरत स्माइल। हालांकि उनका वजन पहले से काफी बढ़ा नजर आ रहा है। इससे पहले वो अपनी बेटी के साथ नजर आई थीं, मगर तस्वीरें बिल्कुल भी साफ नहीं थीं।

    यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड के साथ फिर पकड़ी गईं सोनाक्षी सिन्हा!

    रानी ने अपनी बेटी को अब तक मीडिया के कैमरों से बचा कर रखा है। शुरुआत में एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे आदिरा की तस्वीर बताया जा रहा था। मगर बाद में रानी ने सामने आकर स्पष्ट कर दिया कि वो उनकी बेटी की तस्वीर नहीं है।

    अब जहां रानी मौजूद हों, वहां फैंस के बीच उत्साह का होना लाजिमी हैं। सभी उनकी एक झलक पाने और उनसे हाथ मिलाने को उत्सुुक दिखे। वहीं रानी ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की इस बेटी ने लूट ली 'मिर्जिया' की महफिल, आ रही हैं फिल्मों में

    रानी ने मां दुर्गा के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। वो काफी खुश लग रही थीं और उन्हें देखकर उनके फैंस भी उतने ही खुश थे।

    इस मौके पर रानी ने अपने पूरे परिवार के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। ये रही इनमें से एक। इनमें उनके भाई-भाभी के बच्चे भी शामिल हैं।

    वहीं रानी की कजिन सिस्टर काजोल भी मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं। मगर उनके साथ अजय देवगन और बच्चे नजर नहीं आए।

    काजोल वहां मौजूद भक्त जनाें को प्रसाद भी बांटे। इन दिनों वो अजय देवगन की महत्वाकांक्षी फिल्म 'शिवाय' का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में अजय ने न केवल अभिनय किया है, बल्कि इस फिल्म के निर्देशक भी वहीं हैं।