विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतीक बब्बर मांग रहे हैं एक करोड़

By Edited By:
Published: Sun, 19 May 2013 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2013 11:40 AM (IST)

भले ही अभिनेता प्रतीक बब्बर बॉलीवुड में अपना खास मुकाम नहीं बना पाए हों लेकिन उनके भाव आजकल सातवें आसमान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जिगर शाह, मुंबई। भले ही अभिनेता प्रतीक बब्बर बॉलीवुड में अपना खास मुकाम नहीं बना पाए हों लेकिन उनके भाव आजकल सातवें आसमान पर हैं।

खबर है कि प्रतीक एक फिल्म में काम करने के एक करोड़ रुपये मांग रहे हैं, जिसकी वजह से उनके हाथ से कई फिल्मों के प्रस्ताव निकल चुके हैं। पान सिंह तोमर जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बना चुके फिल्म निर्माता तिग्मांशु धुलिया ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए जब प्रतीक से संपर्क किया तो उनसे भी प्रतीक ने भारी भरकम मेहनताने की मांग की।

करीबी सूत्रों ने बताया, 'प्रतीक के कारण ही तिग्मांशु की फिल्म मिलन टाकीज की शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही थी। उन्होंने फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये फीस मांगी थी। तिग्मांशु इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते थे। उन्होंने प्रतीक को मनाने की काफी कोशिश की। बाद में उन्होंने प्रतीक को फिल्म से निकाल कर अभिनेता इमरान खान को साइन कर लिया है। इमरान के साथ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी।' प्रतीक की पहली फिल्म जाने तू या जाने ना में उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई थी। लेकिन इसके बाद से उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। अब प्रतीक की हाथ से एक और फिल्म निकल गई।

मिड डे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।