देर रात रणवीर के घर पहुंचीं दीपिका पादुकोण!
दीपिका पादुकोण शनिवार की रात रणवीर सिंह के घर के बारह देखी गईं। दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि इन दानों में अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।
मुंबई। दीपिका पादुकोण शनिवार की रात रणवीर सिंह के घर के बारह देखी गईं। दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि इन दानों में अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

हालांकि दीपिका देर रात रणवीर के घर पहुंची थी, लेकिन उनकी यह मौजूदगी किसी ने कैमरे में कैद कर ही ली। कंधे की सर्जरी के बाद रणवीर इन दिनों आराम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका, रणवीर के घर उनका हालचाल जानने ही पहुंची थीं।
खबर थी कि पिछले दिनों दीपिका अस्पताल में भी रणवीर से मिलने पहुंची थी और पूरी रात अस्पताल में ही रहीं। दीपिका और रणवीर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आएंगे, जिसे संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर चोटिल हो गए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।