यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीपिका ने शाहिद कपूर को दिया ऐसा जवाब, बुरा ना मान जाएं रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में शाहिद कपूर के मैसेज का जिस अंदाज में जवाब दिया, उसे जान रणवीर सिंह नाराज हो सकते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। हालांकि रणवीर-दीपिका ने अभी तक अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं किया है। बीच में तो रणवीर-दीपिका के शादी करने की खबरें भी सामने आई थीं।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' में जाकर अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जैंडर केज' का नया ट्रेलर लॉन्च किया। इस ट्रेलर में दीपिका एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दीपिका की परफॉर्मेंस हॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर दे रही है। ट्रेलर में दीपिका की परफॉर्मेंस देख सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। शाहिद कपूर ने ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर दीपिका की सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दीपिका की परफॉर्मेंस देख उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
दीपिका संग ब्रेकअप की खबरों के बाद रणवीर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये प्रेम-ज्ञान
शाहिद कपूर के इस मैसेज का दीपिका पादुकोण ने तुरंत जवाब दिया। दीपिका ने ट्वीट कर शाहिद का धन्यवाद किया और उन्हें 'सश' कहकर संबोधित किया। साथ ही मैसेज के साथ तीन 'किस' करते हुए चेहरे भी लगा दिए। हमें डर है कि कहीं ये तीन किस देख रणवीर ना भड़क जाएं।
वैसे बता दें कि दीपिका, शाहिद और रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि रणवीर नहीं चाहते कि फिल्म के पहले पोस्टर में शाहिद को तवज्जो दी जाए। इससे साफ संकेत मिल गए थे कि रणवीर, शाहिद को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर दीपिका, शाहिद के साथ फ्रेंडली बिहेव करती हैं, तो रणवीर को यकीनन बुरा लगेगा।
