विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका हमेशा इस मंदिर में मांगने जाती हैं कामयाबी की दुआ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 27 Nov 2015 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 02:32 PM (IST)

आखिरकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण की फिल्‍म 'तमाशा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई। मगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई। मगर इसकी रिलीज से पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर प्रार्थना की। एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ उनकी यह तीसरी फिल्म है। शायद इसलिए भी यह फिल्म कुछ ज्यादा ही खास है।

शाहरुख-सलमान को लेकर वरुण धवन ने कर दिया ये बड़ा खुलासा

वैसे दीपिका हर बार अपनी फिल्म की कामयाबी के लिए इस मंदिर में मत्था टेकती हैं। यह उनके लिए एक रस्म की तरह है। इस बार उनकी मां उज्जला पादुकोण भी उनके साथ मौजूद थीं। दीपिका को देखनें के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ भी वहां जुट गई। उन्होंने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और जाते-जाते उनका हाथ हिलाकर अभिनंदन कर गईं।

वैसे आपको बता दें कि रणबीर के लिए भी यह फिल्म बहुत ही खास है और इस फिल्म से उन्हें कामयाबी की काफी उम्मीद है। दरअसल, उनकी रिलीज हुईं पिछली तीन फिल्में एक के बाद एक लगातार फ्लॉप हो गई हैं। ऐसे में उन्हें इस फिल्म से कामयाबी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में पूरा यकीन है कि दीपिका ने इस मंदिर में रणबीर की कामयाबी के लिए भी दुआ मांगी होगी।

जेम्स बॉन्ड के किसिंग पर इमरान हाशमी ने सेंसर बोर्ड को दिया करारा जवाब