विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 09:25 AM (IST)

रणवीर और दीपिका 'बाजीराव मस्‍तानी' के बाद एक और पीरियड मूवी 'पद्मावती' करने जा रहे हैं। 'पद्मावती' में शाहिद कपूर भी एक महत्‍वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ब्रेकअप होने जा रहा है, हाल ही में ये खबरें सुनने को मिलीं। दोनों का रिश्ता टूटने की कई वजह बताई गईं। लेकिन अब दीपिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। रणवीर और दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

रणवीर और दीपिका पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं किया है। इस साल यह भी सुनने को मिला कि रणवीर और दीपिका ने सगाई कर ली है और जल्द ही ये शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इसके बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो रहा है। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है।

रणबीर कपूर ने बताया ऐश्वर्या राय संग इंटिमेट सीन के दौरान कैसा हुआ महसूस

दीपिका ने कहा, 'मैं ऐसा कुछ करने नहीं जा रही हूं, क्योंकि करने के लिए है ही नहीं। मैं इन खबरों से वाकिफ हूं और जानती हूं कि इसके बारे में क्या और कितना कहना है। देखिए, आप वही कर सकते हैं जो आपके कंट्रोल में होता है। जब आप इस इंडस्ट्री में होते हैं, तो कुछ चीजें आपको मिलती हैं। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में होने के कुछ फायदे और नुकसान हैं। ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें भी ऐसी हैं, जिनका आपको इंडस्ट्री में रहते हुए सामना करना पड़ता है। हम एक्टर्स को करियर के दौरान बुलंदियां और प्यार बेहद मिलता है, जिनके सामने ऐसी नेगेटिव बातें मायने नहीं रखती हैं।'

रणवीर और दीपिका 'बाजीराव मस्तानी' के बाद एक और पीरियड मूवी 'पद्मावती' करने जा रहे हैं। 'पद्मावती' में शाहिद कपूर भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करने जा रहे हैं।