विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबरदस्त रही दीपिका पादुकोण की पार्टी

By Edited By:
Published: Mon, 23 Dec 2013 09:04 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2013 11:19 AM (IST)

दीपिका पादुकोण ने अपनी लगातार तीन फिल्मों की सफलता की खुशी में पार्टी दी तो लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने अपनी लगातार तीन फिल्मों की सफलता की खुशी में पार्टी दी तो लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस जश्न में शामिल हुई। मुबंई के वर्ली के एक होटल में हुई इस पार्टी में दीपिका ने कमाल की गोल्डन ड्रेस पहन कर प्रवेश किया। उन्होंने हील्स पहनी रखी थी, लेकिन बाद में उन्होंने हील्स भी उतार फेंके और नंगे पाव ही घूमती रहीं।

दीपिका के अच्छे दोस्त रणवीर सिंह इस पार्टी में सबसे पहले आने वालों में से थे। रणवीर पूरे मूड में थे और उन्होंने खूब मस्ती भी की। नाचने-कूदने के दौरान उन्होंने बताया कि ब्लैक-गोल्ड ड्रेस कोड था तो इस पार्टी के लिए खास जैकेट तैयार करवाई।

जब दीपिका हुई ऊप्स मोमेंट की शिकार

आने वाली फिल्म गुंडे में साथ काम कर रहे रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर में अच्छी दोस्ती दिखी। अर्जुन के साथ पार्टी में कोई नहीं था, वे अकेले ही यहां आए थे। पार्टी में जब-जब भी अर्जुन अकेले पड़े, रणवीर उनके पास तुरंत पहुंचे।

किससे डरती हैं दीपिका पादुकोण, जानने के लिए यहां क्लिक करें

दीपिका की तीनों सफल फिल्मों के निर्देशक भी जश्न में शामिल हुए। अयान मुखर्जी (ये जवानी है दीवानी), रोहित शेट्टी (चेन्नई एक्सप्रेस) और संजय लीला भंसाली (राम-लीला) को यहां आपस में मिलते हुए देखा गया। जब मेहमानों ने डांस फ्लोर पर जाना शुरू किया तो शाहिद कपूर उत्साही हो गए, उन्होंने रणवीर को दो-एक डांस स्टेप भी सिखाए। चूंकि हाल ही में ऐश्वर्या के एक करीबी की मौत हो गई थी इसलिए अभिषेक और ऐश इस पार्टी में नहीं आए।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर