दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कर ली शादी!
आखिरकार रणवीर सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी कर ही ली।
By Edited By: Updated: Wed, 20 Aug 2014 12:01 PM (IST)
मुंबई। आखिरकार रणवीर सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी कर ही ली। लेकिन यह शादी असल जिंदगी में नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'फाइडिंग फैनी' में हुई है।
दीपिका और रणवीर फाइंडिग फैनी के नए पोस्टर में एक ईसाई दंपत्ति के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म का यह पोस्टर अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है। इस पोस्टर में दुल्हन बनी दीपिका सफेद गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। रणवीर इस फिल्म में कैमियो (छोटा रोल) कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि निर्देशक होमी अदजानिया ने दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी को कैश करने के लिए यह पोस्टर तैयार कराया है। यानी असल जिंदगी में दीपिका और रणवीर की शादी देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।