Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दंगल गर्ल फातिमा को रमजान में Swimsuit पहनने पर किया जा रहा ट्रोल

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jun 2017 12:39 PM (IST)

    ट्रोल का शिकार हो रही फातिमा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

    दंगल गर्ल फातिमा को रमजान में Swimsuit पहनने पर किया जा रहा ट्रोल

    मुंबई। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने हाल ही में कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इस फोटो में उन्होंने स्विमसूट पहना है। ट्रोल करने वालों का कहना है कि रमजान में उन्हें एेसा नहीं करना चाहिए था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों 'ठग्स अॉफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वो माल्ता शहर में हैं। हाल ही में उन्होंने माल्ता बीच पर कुछ फोटो खिंचवाए जिसमें उन्होंने स्विमसूट पहना हुआ है। ये फोटो जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाले तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, ट्रोल करने वालों ने यह अापत्ति जताई है कि, उन्हें रमजान के दिनों में एेसा नहीं करना चाहिए था। कुछ एेसे कमेंट्स फातिमा के फोटो पर किए जा रहे हैं कि, उन्हें शर्म आना चाहिए कि रमजान में एेसा किया। 

    यह भी पढ़ें: अपने Recycle Look से बेहद ख़ुश हैं श्रुति हसन

     

    A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

    आपको बता दें कि, आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में आपने फातिमा को गीता फोगाट का किरदार निभाते हुए देखा था। अभी तक ट्रोलिंग की शिकार हुई फातिमा ने जवाब में कुछ नहीं कहा है। 

      

     

    A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

    'ठग्स अॉफ हिंदोस्तान' फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं।