विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर सुर्खियों में आए कॉमेडियन कपिल शर्मा

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 03:40 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2013 03:45 PM (IST)

मुंबई। इन दिनों वैसे ही कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने स्टूडियो में लगी आग और टैक्स चोरी के मामले को लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों वैसे ही कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने स्टूडियो में लगी आग और टैक्स चोरी के मामले को लेकर खबरों में छाए हुए हैं और अब उनका नाम प्रीति सिमोज के साथ जोड़ा जा रहा है। यही नहीं चर्चा है कि कपिल डांस रियलिटी शो नच बलिए में हिस्सा भी ले रहे हैं।

पढ़ें : कपिल शर्मा ने बिग बी को पछाड़ा

सूत्रों ने बताया कि कपिल इस शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि कपिल ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया और कहा कि उन्हें इस शो में हिस्सा लेने के लिए न्यौता दिया गया है लेकिन उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने प्रीति के साथ अपनी डेटिंग की खबरों से इन्कार किया है।

उन्होंने कहा कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग खाम खां इसे बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने मीडिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे इन चीजों से दूर रहते हैं इसलिए लोग उन्हें घसीटकर यहां ले आते हैं। वे किसी भी विवाद में फंसना नहीं चाहते हैं। वे फिलहाल अकेले हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर