विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आशा भोसले के जन्‍मदिन पर ऋषि कपूर ने बताई सालों पुरानी ये बात

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 02:21 PM (IST)

मशहूर गायिका आशा भोसले के 83वें जन्‍मदिन पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही एक ऐसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और खास तौर से अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर विवादों में घिर जाते हैं। मशहूर गायिका आशा भोसले के 83वें जन्मदिन पर भी उन्होंने ट्वीट कर बधाई दी है, मगर यह विवादित नहीं है। बल्कि ऋषि ने एक ऐसी बात बताई है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। ऋषि के मुताबिक, बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने भी 1975 में आई फिल्म 'रफू चक्कर' में आशा भोसले की आवाज में गाया था।

कट्रीना कैफ के कारण दीपिका पादुकोण हो गईं नाराज!

पाक हीरो फवाद खान के साथ फिल्म करने पर ये बोलीं कट्रीना कैफ

इस बीच, आशा भोसले ने भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाओं के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही यह जानकारी दी है कि वो यूके में होने वाले अपने कंसर्ट्स को लेकर तैयारियों में व्यस्त हैं।