विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमएसजी के खिलाफ टिप्पणी, अजय व दिग्विजय चौटाला पर केस दर्ज

By rohit guptaEdited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 09:23 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 10:47 AM (IST)

डेरा सच्‍चा सौदा सिरसा के मुखिया संत राम रहीम सिंह इंसा की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी) व डेरा प्रमुख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लुधियाना। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखिया संत राम रहीम सिंह इंसा की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी) व डेरा प्रमुख के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द लिखना हरियाणा के पूर्व सांसद को भारी पड़ गया। लुधियाना देहाती पुलिस ने इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला व उनके पुत्र व इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रधान दिग्विजय चौटाला के खिलाफ डेरा प्रेमियों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में थाना हठूर में मामला दर्ज किया है।

क्लिक करके जानिए, कब रिलीज होगी एमएसजी

एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के स्थानीय ब्लॉक भंगीदास के बलवीर सिंह निवासी गांव बुर्ज कुलारा (जगराओं) ने 13 जनवरी को एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ के समक्ष शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो के अजय चौटाला व दिग्विजय चौटाला ने सोशल मीडिया पर इंडिया अगेंस्ट पाखंड नामक पेज बनाकर डेरा मुखी व उनकी फिल्म एमएसजी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां की हैं।

पढ़ें: पीके की कहानी चुराने का आरोप, हाई कोर्ट ने दिया नोटिस